Search

November 16, 2026 5:06 am

भाजपा कार्यकर्ताओं ने मोदी के मन की बात कार्यक्रम को सुना

सुदीप कुमार त्रिवेदी

पाकुड़ नगर के कई बूथों पर मन की बात मोदी जी के साथ भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ सुना एवं सुनाया गया, मुख्य कार्यक्रम हनुमान मंदिर बिरसा चौक के प्रांगण में युवा कार्यकर्ताओं के साथ मन की बात सुन गया । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मन की बात कार्यक्रम के 110 में एपिसोड के माध्यम से देशवासियों को संबोधित किया। आदरणीय प्रधानमंत्री मोदी जी ने कहा कि कुछ दिनों बाद 8 मार्च को महिला दिवस है यह विशेष दिन भारत के विकास यात्रा में नारी शक्ति की योगदान को सलाम करने का अवसर का दिन है ।
प्रधानमंत्री मोदी जी ने मन की बात कार्यक्रम के माध्यम से देश भर के महिलाओं से अपने-अपने क्षेत्र में अच्छे काम करने वाले महिलाओं से उन्होंने बात की । मन की बात कार्यक्रम के उपरांत भाजपा युवा मोर्चा पाकुड़ नगर की बैठक युवा मोर्चा नगर अध्यक्ष रतन भगत के नेतृत्व में हनुमान मंदिर बिरसा चौक के प्रांगण में संपन्न हुई । बैठक में अतिथि के तौर पर भाजपा राजमहल विधानसभा के प्रभारी पूर्व जिला परिषद के अध्यक्ष बाबूधन मुर्मू, भाजपा जिला के पूर्व जिला अध्यक्ष विवेकानंद तिवारी, भाजपा नगर अध्यक्ष पंकज कुमार शाह, लोकसभा के विस्तारक मनोज सिंह, विधानसभा के विस्तारक जयप्रकाश यादव, किसान मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अनिकेत गोस्वामी, किसान मोर्चा के नेता विक्रम मिश्रा मुख्य रूप से बैठक में उपस्थित थे । बैठक में जिला परिषद के पूर्व अध्यक्ष भाजपा नेता बाबूधन मुर्मू ने युवा कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि आगामी कुछ ही दिनों के बाद लोकसभा का चुनाव होना है और इस बार राजमहल लोकसभा में कमल का फूल खिलाने के लिए युवा साथियों को आगे बढ़कर अपने बूथ को मजबूत करते हुए इस बार पूरे राजमहल युवा साथियों के बल पर राजमहल से भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी जीतकर दिल्ली जाने वाले हैं । बैठक के उपरांत भाजपा नेता बाबूधन मुर्मू जी के द्वारा दीवार लेखन का कार्यक्रम बूथ क्रमांक 401 में कमल का फूल चुनाव चिन्ह एवं फिर एक बार मोदी सरकार कई ऐसे स्लोगन लिखकर आम जनों तक मिलने का काम किया गया ।

img 20240225 wa00201324715539040126700
img 20240225 wa0022276857455771302889

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!