Search

May 10, 2026 11:10 pm

पहलगाम आतंकी हमले के विरोध में लिट्टीपाड़ा में भाजपा का कैंडल मार्च।

आतंकवाद के खिलाफ की गई कड़ी निंदा

प्रशांत मंडल

लिट्टीपाड़ा (पाकुड़ )झारखंड के प्रथम मुख्यमंत्री सह प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडीके निर्देश पर पहलगाम में हुए आतंकी हमले के विरोध में भारतीय जनता पार्टी के द्वारा कैंडल मार्च निकालकर विरोध प्रदर्शन किया गया एवं आतंकी हमले में मारे गए लोगों के प्रति दुख प्रकट किया।आतंकवाद के खिलाफ भारतीय जनता पार्टी का सदियों से विरोध करते आया है। भारतीय जनता पार्टी आतंकियों के खिलाफ कानूनी करवाई करने की मांग किया।इस दौरान पाकिस्तान मुर्दाबाद, बांग्लादेश मुर्दाबाद के नारों से विरोध प्रदर्शन किया। मौके पर उपस्थित एस टी मोर्चा के प्रदेश कार्य समिति सदस्य साहेब हांसदा, जिला कमेटी के सदस्य राम मंडल, मंडल अध्यक्ष बिचामहल धनेश्वर कुमार साह, गणेश मंडल, कृष्ण मडैया,शिव मुर्मू, गौरीशंकर साहा भूजल मंडल, प्रदीप मंडल, विजय मंडल ,साधन मंडल बाणेश्वर सोरेन सहित दर्जनों भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!