Search

April 26, 2026 9:18 pm

विधिक जागरूकता अभियान के तहत गरीबों और वृद्धों के बीच कंबल और फल का किया गया वितरण।

बजरंग पंडित

झालसा रांची के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकार पाकुड़ के तत्वाधान में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार पाकुड़ शेष नाथ सिंह के निर्देश पर सचिव अजय कुमार गुड़िया के मार्गदर्शन में नब्बे दिवसीय चलने वाली विधिक जागरूकता कार्यक्रम के तहत् टीम सदस्यों द्वारा सभी पीएलवी अपने अपने क्षेत्रों में विधिक जागरूकता अभियान चलाया।
इसी क्रम में पीएलवी कमला राय गांगुली नीरज कुमार राउत ने सदर अस्पताल सोनाजोड़ी पाकुड़ में वृद्ध,बीमार गरीब लोगों के बीच चिन्हित कर दर्जनों लोगों के बीच कंबल का वितरण किया गया। इस दौरान वृद्ध आश्रम में भी पहुंच कर उनके बीच दर्जनों कंबल, फल का वितरण किया गया। साथ ही जिला विधिक सेवा प्राधिकार पाकुड़ से मिलने वाले मुफ्त कानूनी सहायता के बारे में विधिक जानकारी दी गई। मौके पर पैरा लीगल वॉलिंटियर्स एवं समाजिक कार्यकर्ता सेवानिवृत्त साधना दत्ता, शिवेंदु दत्ता, अलीभा दत्ता, खोखन विश्वास भी मौजूद रहे।

img 20241218 wa00622148857823214849017

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!