ललपनिया(बोकारो)। आज (रविवार) सुबह तड़के ही एक जंगली हाथी ललपनिया के कोदवाटांड़ निवासी एक बुजुर्ग व्यक्ति पुकारी नाम(बेहरा मांझी) की पटक कर जान ले ली। लोगों के अनुसार वह हाथी अकेले जंगल में भटकने के बाद ललपनिया के रिहायशी इलाकों में पहुंच गया। हाथी ने डैम को तैर कर पार कर ललपनिया पहुंचा और रास्ते में मिलने वाले व्यक्तियों पर हमला बोल दिया। इसी दौरान एक व्यक्ति हाथी के पकड़ में आ गया बताया जा रहा है कि इस व्यक्ति को सुनाई कम दिया करता था। स्थानीय लोगों ने बताया कि हाथी ने उसे पीछे से पकड़ा और पटक दिया इसके बाद अपने तेज धारदार दात से उसका पेट फाड़ दिया। इस घटना के बाद पूरे ललपनिया में डर का माहोल बना हुआ है। इस घटना की सूचना मिलने के बाद स्थानीय पुलिस दलबल के साथ वहां पहुंची और वन विभाग को सूचित किया वहीं ताजा सूचना के अनुसार लालपनिया प्लांट के पास भी हाथी ने एक महिला को पर हमला बोल दिया है कुछ लोग बता रहे हैं कि वहां भी उसे महिला की मौत हो चुकी है। घटनास्थल पर लोगों की भीड़ लगी है।












