प्रशांत मंडल
लिट्टीपाड़ा (पाकुड़)प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत गुरुवार को सामुदायिक स्वास्थ केंद्र लिट्टीपाड़ा परिसर में शिविर लगाकर गर्भवती महिलाओं प्रसव पूर्व जांच कर दवा का वितरण किया गया।इस दौरान शिविर में प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ मुकेश बेसरा ने प्रखंड के विभिन्न क्षेत्र से आए लगभग 100 गर्भवती महिलाओं का प्रसव पूर्व जांच कर दवा दिया गया। डॉ मुकेश बेसरा ने बताया गर्भवती महिलाओं का हिमोग्लोबिन,वजन, बीपी, सहित अन्य जांच कर कैल्शियम आयरन का दवा दिया गया।उन्होंने बताया शिविर में महिलाओं को पोषणयुक्त जमा भोजन करने को कहा।शिविर में एएनएम निरोजिनी मुर्मु, फिलोमीना टुडू, सुभाषिनी सोरेन, मार्शिला टोप्पो सहित अन्य उपस्थित थे।






