Search

April 30, 2026 3:26 pm

बागशिशा में पीएम जनजाति आदिवासी न्याय अभियान को लेकर शिविर आयोजित

22 गांवो में कार्यक्रम आयोजित कर लोगो को की जाएगी जागरूक

राहुल दास

हिरणपुर (पाकुड़): प्रधानमंत्री जनजाति आदिवासी न्याय महा अभियान व धरती आबा जन्मजयंती ग्राम उत्कर्ष अभियान के तहत सोमवार को बागशिशा पंचायत भवन में एक दिवसीय शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ बीडीओ टुडू दिलीप व मुखिया सुलेमान मुर्मू द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। इस शिविर में लाभुको को जागरूक व सल्लाह उपलब्ध कराई गई। शिविर में आधार कार्ड निबंधन , जाति , निवास , आय प्रमाणपत्र , आयुष्मान भारत कार्ड , राशन कार्ड , प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना , केसीसी कार्ड , पीएम किसान सम्मान निधि , जनधन योजना , जीवन ज्योति , सुरक्षा बीमा , वृद्धावस्था पेंशन , दिव्यांग पेंशन , सुकन्या योजना , मातृत्व वंदना योजना , सुरक्षित मातृत्व अभियान , स्किल सेल मिशन सहित अन्य योजनाओ की विस्तृत जानकारी उपस्थित लोगों को दी गई। बीडीओ ने जानकारी देते हुए बताया कि आगामी 17 जून को कालाझोर , 18 को पाडेरकोला , बेलड़िहा , 19 को महारो ,शहरपुर , 20 को घाघरजानि , रामनाथपुर , 21 को दलदली , धनबाद , 23 को केंदुआ , पोखरिया , 24 को तालपहाड़ी व 25 जून को तोड़ाई खजुरडांगा में शिविर आयोजित होगी। इसमे लोगो को सरकारी योजनाओं को लेकर विस्तृत जानकारी देकर जागरूक की जाएगी। वही समस्याओ का निदान भी किया जाएगा। शिविर में स्वास्थ्य , पेंशन , आधार सहित अन्य विभागों का स्टाल भी लगाया गया था। इस अवसर पर बीपीओ ट्विंकल चौधरी , कृषि पदाधिकारी सूर्या मालतो , सांख्यकी पदाधिकारी संजीव कुमार सिन्हा मुख्य रूप से उपस्थित थे।

img 20250616 wa00233451647114303767752

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!