Search

June 17, 2026 11:20 pm

नाबालिग को प्रलोभन देकर अपहरण को लेकर पांच लोगों पर मामला दर्ज।

राहुल दास

हिरणपुर (पाकुड़): हिरणपुर थाना में शुक्रवार को नाबालिग लड़की को प्रलोभन देकर अपहरण करने को लेकर
पांच लोगों के ऊपर मामला दर्ज की गई है। धोवाडांगा निवासी रामजीतन साहा ने दर्ज मामले में आरोप लगाया है,कि मेरी 14 वर्षीया पुत्री बीते 15 नवम्बर शाम पांच बजे से घर मे नही थी। इसको लेकर आस पड़ोस व उनके सहेलियों के घरों में भी खोजबीन की गई , पर नही पाया गया। गुप्त रूप से पता चला कि मेरी पुत्री को साहेबगंज जिला के रांगा थाना क्षेत्र अंतर्गत बनियाडीह निवासी राजेश साहा शादी की प्रलोभन देकर बहला फुसलाकर अपहरण कर फरार हो गया है। आरोपी मेरे गांव में पंडाल का कार्य करता था। मैं भी स्वंय पंडाल का कार्य करता हूं। आरोपी मेरे घर मे आना जाना था , इस दौरान मेरी पुत्री से सम्पर्क हुआ। सूचना मिलने साथ मैं 16 नवम्बर को आरोपी के घर बनियाडीह गया। जहाँ आरोपी लड़के के पिता ने गाली गलौच करते हुए मुझे घर से भगा दिया व धमकी दिया। वहाँ से घर वापस आकर काफी खोजबीन किया। पता चला कि रांगा थाना क्षेत्र के केलावाड़ी निवासी श्रवण राय अपने बाइक से मेरी बेटी को भगाने में मदद किया है। इस घटना में राजेश साहा सहित इनकी माँ , श्रवण राय , पर्यात राय व मुकलाल राय शामिल है। मेरी बेटी के पास सोने की चेन व कान की बाली है। आशंका बनी हुई है कि पुत्री के साथ कभी भी अप्रिय घटना घट सकती है। इस सम्बंध में थाना प्रभारी नवीन कुमार ने बताया कि मामले की सघन जांच की जा रही है ।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!