Search

October 15, 2026 6:20 pm

मॉडल ग्राम उदयनारायणपुर में केंद्र सरकार की टीम ने किया निरीक्षण।

सुदीप कुमार त्रिवेदी

सदर प्रखंड अंतर्गत उदयनारायणपुर गांव आदर्श ग्राम पंचायत में चयनित है , जहाँ शनिवार को केंद्र सरकार द्वारा भेजी गई स्वच्छता सर्वेक्षण टीम ने साफ सफाई के साथ कूड़ा प्रबंधन आदि की व्यवस्थाएं देखी I टीम ने कराए गए विकास कार्यों की सहाराना की I केंद्रीय टीम ने पंचायत भवन में साफ सफाई का जायजा लिया, इसके बाद पंचायत के घर तथा गांव की गलियों में साफ सफाई की अच्छी व्यवस्था देखकर संतोष प्रकट किया । टीम ने ग्राम पंचायत में निर्मित किए गए कूड़ा संग्रहण केंद्र के साथ कूड़ा प्रबंधन की गतिविधियों की भी जांच की I इस दौरान टीम द्वारा तमाम विकास कार्यों की सराहना की गई । उक्त सत्यापन टीम में जिला समन्वयक शुभम कुमार, संस्कृति, इशिता ने बारीकी से केंद्र सरकार की ओर से आई टीम को गांव की संपूर्ण योजनाओं का स्थलीय निरीक्षण कराया I केंद्रीय टीम के साथ 20 सूत्री अध्यक्ष मानसारुल हक, पंचायत सचिव मोहम्मद अब्दुल मोकिब, रोजगार सेवक मोहिउद्दीन शेख, मुखिया उर्मिला बीवी, पंचायत अध्यक्ष मोहम्मद सिराजुद्दीन सेख, मोतिउर रहमान के अलावा कई लोगों ने सकारात्मक भूमिका निभाई I

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!