Search

May 4, 2026 4:14 pm

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने स्वर्गीय सुभाषनी बेसरा के पार्थिव शरीर पर श्रद्धा सुमन की अर्पित।

राजकुमार भगत

पाकुड़ । महेशपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक प्रोफेसर स्टीफन मरांडी की पत्नी सुभाषणी बेसरा के निधन पर झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन एवं उनकी पत्नी कल्पना सोरेन दुमका विधायक बसंत सोरेन दुमका स्थित प्रोफेसर स्टीफन मरांडी की आवास पहुंचे। वहां उन्होंने शोकसभा में भाग लिया। मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने स्वर्गीय सुभाषनी बेसरा के पार्थिव शरीर को पुष्पमाला अर्पितकर उन्हें अपना उअपना श्रद्धा सुमन अर्पित किया । शोक संतप्त परिवार को ढाढस बधाया। मुख्यमंत्री एवं उनकी पत्नी प्रोफेसर स्टीफन मंत्री की पुत्री पिंकी मरांडी से वार्तालाप की, उन्हें संतान दी। स्वर्गीय सुभाषनी बेसरा अंतिम संस्कार उनके गांव गोपीकंदर के गुड़ी गांव में दोपहर 3:00 बजे की गई। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने प्रोफेसर स्टीफन मरांडी की पत्नी के निधन पर गहरा दुख जताते हुए कहा कि यह गहरा दुखदाई घटना है । उनकी कमी हम सबको महसूस होगी । ईश्वर उनकी आत्मा को शांति प्रदान करें ।मौके पर झारखंड मुक्ति मोर्चा के सैकड़ो कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे ।सभी ने बारी-बारी से श्रद्धा सुमन अर्पित । भेंट मुलाकात एवं आवश्यक कार्यक्रम में भाग लेने के पश्चात मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन एवं उनकी पत्नी कल्पना सोरेन वापस लौट गए।

img 20240801 wa00215300874550258123845

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!