Search

June 19, 2026 8:40 am

मुख्यमंत्री नीतीश ने स्वीकारी अपनी गलती इस पर राजनीति करना बंद करें भाजपा: मंत्री

नीतीश की बात पर भाजपा हो रही किरकरी: आलमगीर

सतनाम सिंह

पाकुड़: ग्रामीण विकास मंत्री सह विधायक दल के नेता आलमगीर आलम ने विधानसभा में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा जनसंख्या नियंत्रण मुद्दे पर दिए बयान पर अपना प्रतिक्रिया दी है। मंत्री आलमगीर आलम ने बताया कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भरी सदन में गलती से जो बोल दिए थे उसके लिए मुख्यमंत्री ने माफी भी मांगी है। अगर कोई गलती से गलत बयान दे देते हैं अगर उनका गलती का एहसास हो जाए और माफी मांगे तो उसे गलती ही समझा जा सकता है। लेकिन भारतीय जनता पार्टी के लोग मुद्दा को बढ़ा चढ़ा कर मुख्यमंत्री को बदनाम करने की साजिश कर रहे हैं। भाजपा के लोगों को इसकी गलत तरीके से व्याख्या करने की जरूरत नहीं है। किसी का गलती का फायदा उठाकर भाजपा को राजनीति करना बखूबी आता है।मध्य प्रदेश में आदिवासी के मुंह पर एक शख्स द्वारा पेशाब की जाती है।लेकिन उस पर भी बीजेपी चुप्पी साधे बैठी है। आखिर बीजेपी के लोग इतने बड़े जघन्य अपराध पर एक शब्द क्यों नहीं बोलते हैं।

नीतीश कुमार ने क्या कहा था?

दरअसल नीतीश कुमार विधानसभा में जनसंख्या नियंत्रण पर बोल रहे थे और इसी दौरान महिलाओं को लेकर उन्होंने विवादित बयान दे दिया. उन्होंने कहा कि लड़की पढ़ी लिखी रहेगी तो जनसंख्या नियंत्रित रहेगी

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!