Search

May 12, 2026 5:23 am

केंद्रीय एजेसियों के द्वारा मुख्यमंत्री की गिरफ्तारी असंवैधानिक : विजय हांसदा

गिरफ्तारी के विरोध में झामुमों निकाला न्याय मार्च।

सतनाम सिंह

पाकुड़। जिले के पाकुड़ प्रखंड अंतर्गत भवानीपुर व फरसा पंचायत में झामुमो कार्यकर्ताओं द्वारा प्रखंड अध्यक्ष मुसलोद्दीन शेख के नेतृत्व में पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के खिलाफ केंद्र की भाजपा सरकार द्वारा षड्यंत्रपूर्ण कार्रवाई के विरोध में न्यायमार्च निकाला गया। न्यायमार्च में राजमहल लोकसभा क्षेत्र के युवा सांसद विजय हांसदा व झामुमो जिलाध्यक्ष श्याम यादव शामिल हुए।फरसा पंचायत के शहबाजपुर मैदान में जनसभा को संबोधित करते हुए करते हुए सांसद विजय हांसदा ने कहा कि देश के इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ है कि राज्य के किसी मुख्यमंत्री को बिना किसी कारण केंद्रीय एजेंसियों का दुरुपयोग कर असंवैधानिक तरीके से गिरफ्तार किया गया हो। केंद्र की भाजपा सरकार ने अपने पूरे कार्यकाल में विकास कार्यों के करने के बजाय धार्मिक उन्माद को बढ़ावा देने, आपसी भाईचारा को खत्म करने, आदिवासियों दलितों व पिछड़ों को प्रताड़ित करने का काम किया। केंद्र की भाजपा सरकार से देश के किसान, मजदूर, युवा व महिला सभी परेशान है। विकास के नाम पर उनके पास कोई डेटा नही है लेकिन हमारे हेमंत सोरेन जी ने मुख्यमंत्री रहते जो विकास कार्य आदिवासी-मूलवासी, गरीबों, दलितों, पिछड़ों, अल्पसंख्यकों के हित मे किया है उससे भाजपा के हाथ पैर फूल गए है। भाजपा के लोग एक आदिवासी मुख्यमंत्री के रूप में हेमंत सोरेन जी को देखकर इसे बर्दाश्त नही कर पाए और साजिश के तहत हमारे नेता हेमंत सोरेन जी को जेल में डालने का काम कियाहै ।
राज्य की जनता इसे समझ रही है और इस अपमान का बदला लेगी।
वही जिलाध्यक्ष श्याम यादव ने कहा कि दिल्ली में बैठी भाजपा सरकार ये जान ले कि हम झामुमो के लोग डरनेवाले और झुकनेवाले नही है, आनेवाले लोकसभा चुनाव में राज्य से भाजपा को बाहर का रास्ता दिखाने का काम करेंगे। मौके पर अल्पसंख्यक जिला अध्यक्ष हबीबुर रहमान, बुद्धिजीवी मोर्चा जिलाध्यक्ष सिद्धार्थ शंकर, जिला संगठन सचिव महमूद आलम, युवा जिला सचिव उमर फारूक, प्रखंड सचिव राजेश सरकार, उपाध्यक्ष आजफारुल शेख, अल्पसंख्यक प्रखंड अध्यक्ष मुशर्रफ हुसैन, स्वास्थ्य विभाग के सांसद प्रतिनिधि प्रकाश सिंह, प्रखंड संगठन सचिव कौसर अली, नगर सचिव नूर आलम, तनवीर आलम, युवा प्रखंड सचिव सत्तार शेख़, युवा प्रखंड कोषाध्यक्ष मुबारक हुसेन, आलमगीर आलम सहित सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता व समर्थक उपस्थित थे।

img 20240307 wa00638298778965723748089

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!