Search

September 20, 2026 10:55 am

ईस्टर सन्डे पर ईसाई धर्मालंबियों ने की प्रभु यीशु की प्रार्थना।

राहुल दास

हिरणपुर (पाकुड़): ईसाई समुदाय के लोगो ने प्रभु यीशु के पुनर्जीवित होने की खुशी मे रविवार को तोड़ाई स्थित चर्च में ईस्टर संडे का पर्व धूमधाम से मनाया। जहां प्रार्थना सभा भी आयोजित हुई। ईस्टर सन्डे को लेकर ईसाई समुदाय के लोग हाथों में सुबह से ही काफी संख्या में ईसाई समुदाय के लोग चर्च प्रांगण में उपस्थित हुए। जहां फादर चार्ल्स हांसदा , फादर इमानुएल मुर्मू व फादर थॉमस के द्वारा उपस्थित लोगों के बीच प्रभु यीशु को स्मरण कर प्रार्थना कराई गई। ईसाई धर्म के अनुयायियों ने ईस्टर संडे पर प्रभु यीशु की पुनर्जन्म को लेकर याद किया व इसको लेकर बाइबल पाठ किया गया । फादर ने कहा कि समाज को सहज, सरल व धर्म पर चलने के लिए पृथ्वी पर पैगंबरों का अवतरण होता रहा। उसी क्रम में प्रभु यीशु ने भी सूली पर चढ़ने के तीसरे दिन जीवित होकर समाज को नई दिशा व आयाम दिया। आज भी प्रभु यीशु हम सबों के बीच साकार रूप में जीवित हैं। ऐसी मान्यता है कि गुड फ्राइडे के दिन प्रभु ईशा मसीह को सूली पर लटका दिया था। क्रूस पर चढ़ाए जाने के बाद गुड फ्राइडे के तीसरे दिन दुनिया के उद्घारकर्ता प्रभु यीशु मसीह पुन: जीवित हो उठे थे। ईस्टर संडे पर दोबारा जीवित होने के बाद यीशु ने 40 दिनों तक अपने शिष्यों को सत्य के रास्ते पर चलने का संदेश दिया। प्रभु ईशा मसीह ने करूणा, दया व क्षमा का उपदेश दिया था। ईस्टर पर्व हमें शांति, सद्भाव व भाईचारे की सन्देश देती है।

img 20250420 wa00041714211814497441079

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!