Search

October 7, 2026 9:41 pm

सर्किल इंस्पेक्टर ने थाना प्रभारियों को कानून व्यवस्था सख्ती से लागू करने का दिया निर्देश।

प्रशांत मंडल

लिट्टीपाड़ा (पाकुड़)सर्किल इंस्पेक्टर कार्यालय में रविवार को सर्किल इंस्पेक्टर अनिल कुमार गुप्ता ने थाना प्रभारियों के साथ मासिक अपराध गोष्टी कर आवश्यक दिशा निर्देश दिया।इंस्पेक्टर अनिल कुमार गुप्ता ने कानून व्यवस्था की समीक्षा की और थाना प्रभारियों को सख्ती से कानून का पालन करने का निर्देश दिया। बैठक में लंबित कांड का निवारण करने व अपराध पर पैनी नजर रखने का निर्देश दिया। साथ ही उन्होंने सभी थाना प्रभारियों को आसन्न विधानसभा चुनाव के मद्देनजर रात्रि गश्त बढ़ाने के साथ विशेष चौकसी रखकर अपराधों पर अंकुश लगाने का निर्देश दिया। उन्होने कहा आदर्श आचारसंहिता लागू है।वही चुनाव में असामाजिक तत्व की गतिविधि पर नजर रखने , क्षेत्र में किसी भी प्रकार के अवैध नशीली पदार्थ, अवैध शराब बिक्री पर अंकुश लगाने का निर्देश दिया।साथ ही उन्होंने सभी थाना प्रभारियों को ग्रामीणों व पुलिस के बीच समन्वय स्थापित कर कार्य करने की निर्देश दिया। मौके पर लिट्टीपाड़ा थाना प्रभारी रंजन कुमार सिंह, सिमलोंग ओपी प्रभारी बिनोद कुमार एवं हिरणपुर थाना प्रभारी नवीन कुमार उपस्थित थे।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!