Search

July 24, 2026 6:37 am

स्वास्थ्य सेवाओं की मजबूती पर सिविल सर्जन का फोकस, कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा।

गर्भवती महिलाओं, टीबी-कालाजार जैसी बीमारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश।

पाकुड़ जिले में स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने की दिशा में एक अहम कदम उठाते हुए आज सिविल सर्जन डॉ. सुरेन्द्र कुमार मिश्रा की अध्यक्षता में सिविल सर्जन कार्यालय में स्वास्थ्य कार्यक्रमों की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिले भर के वरिष्ठ चिकित्सा पदाधिकारी उपस्थित रहे।
बैठक की शुरुआत में सिविल सर्जन ने कहा कि हाल ही में आपातकालीन परिस्थितियों में स्वास्थ्य विभाग द्वारा दिखाई गई तत्परता और समर्पण के लिए जिला प्रशासन ने विभाग को प्रशंसा पत्र प्रदान किया है। यह उपलब्धि जिले के सभी स्वास्थ्यकर्मियों के परिश्रम का प्रमाण है। स्वास्थ्य कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा करते हुए उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि गर्भवती महिलाओं का समय पर पंजीकरण, सभी आवश्यक जांच और पूर्ण टीकाकरण सुनिश्चित किया जाए। साथ ही, टीबी, कालाजार, मलेरिया और डेंगू जैसी बीमारियों की रोकथाम के लिए जमीनी स्तर पर अभियान को और अधिक प्रभावी बनाया जाए। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि प्रदर्शन के जिन बिंदुओं पर जिला पीछे है, उन पर विशेष फोकस किया जाए और आवश्यक रणनीति तैयार कर शीघ्र सुधार लाया जाए। बैठक के अंत में सिविल सर्जन ने कहा कि जनता को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं देना हमारी प्राथमिक जिम्मेदारी है और इसके लिए समर्पण और सजगता से कार्य करते रहना होगा।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!