सतनाम सिंह
पाकुड़: पाकुड़ जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त मृत्युंजय कुमार बरणवाल के निर्देश पर शनिवार को जिले के विभिन्न मतदान केन्द्र में जागरूकता समूह की बैठक हुई। इस दौरान मतदान केंद्र संख्या 301,302,303,304 एवं 305 उमवि चेंगाडांगा, प्रवि राजबांध व आटोगोली में लोगों को मतदान के प्रति जागरूक किया गया। जहां अंचलाधिकारी महेशपुर संजय कुमार ने कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए मतदान करना बहुत आवश्यक है। मतदाता जागरूकता बैठक करने का उद्देश्य 80 प्रतिशत से अधिक मतदान का लक्ष्य हासिल किया जाय। भयमुक्त वातावरण में मतदान सम्पन्न कराने को लेकर जिला प्रशासन द्वारा व्यापक तैयारी की गई है। एक भी मतदाता मतदान से वंचित नहीं रहे इसमें मतदाता जागरूकता समूह की महत्वपूर्ण भूमिका है। बैठक के दौरान लोगों को मतदान कैसे करें इसकी भी जानकारी दी गयी। मौके पर मुखिया बिपिन सरदार, बिएलओ आमातुन जोहरा,बिएलओ रुपसेनारा बेगम, बिएलओ स्नेहलता चौधरी, उपमुखिया सिताराम चौड़े अली अकबर, जहांगीर आलम, जहांगीर शेख, पलास शेख आदि मौजूद थे।







