Search

March 25, 2025 12:53 am

लिट्टीपाड़ा में सोहराय पर्व की धूम, मांझी विजय मरांडी स्टेडियम में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन।

प्रशांत मंडल

लिट्टीपाड़ा (पाकुड़)सोहराय पर्व के उपलक्ष्य पर मांझी विजय मरांडी स्टेडियम में सोमवार रात्रि रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसका उद्घाटन लिट्टीपाड़ा मुखिया शिव टुडू, समाजसेवी गणेश ठाकुर एवं रंजन साहा ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। आर्केस्ट्रा कार्यक्रम में पश्चिम बंगाल के कलाकारों ने रात्रिभर अपना जलवा बिखेरता रहा। कलाकारों ने हिंदी, भोजपुरी , बंगला व संथाली में संगीत के साथ रेकॉर्डिंग डांस से लोगो का दिल जीत लिया। वही कलाकारों ने युवाओं के मन चाहे रेकॉर्डिंग डांस व गीत से महफिल में चारचांद लगा दिया और स्थानीय युवकों ने भी जम कर कलाकारों का साथ देकर ओर जोस ला दिया। रातभर चले कार्यक्रम को देखने के लिए सबसे ज्यादा आदिम जन जाति व संथाल युवा युवतियों की भीड़ पड़ी थी। उल्लेखनीय है कि सोहराय मेला का शुरुवात वर्ष 2000 से तत्कालीन मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी व पूर्व सांसद सोम मरण्डी ने शुभारंभ किया था। तब से लगातार सोहराय मेला लिट्टीपाड़ा के मांझी विजय मराण्डी स्टेडियम में आयोजित किया जा रहा है। मेला को लगाने में मुख्य भूमिका पूर्व सासंद की पत्नी कपुरमुली टुडू, लिट्टीपाड़ा पंचायत के मुखिया शिव टुडू, मुन्ना मुर्मू, दिनेश मुर्मू व शुभाशीष मुर्मू का मुख्य भूमिका रहा।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर