Search

May 9, 2026 9:27 am

विद्युत की आंखमिचौली खेल से भीषण गर्मी और उमस में आमजन बेहाल

आवश्यकता 18 मेगावाट की मिलती है 4 से 6 मेगावाट इस समस्या का समाधान आखिर निकलेगा तो कौन आमजन राम भरोसे।

सुस्मित तिवारी

हिरणपुर (पाकुड़) भीषण गर्मी और उमस मैं हिरणपुर प्रखंड ही नहीं आसपास के इलाकों में बिजली की स्थिति बेहद खराब होने से आमजन बेहाल है, आवश्यकता से एक चौथाई भी विद्युत आपूर्ति पावर स्टेशन को नहीं मिल पा रही, फलस्वरुप एलटी लाइन पूरी तरह से लचर हो चुकी है, यही कारण है कि आमजन को इस उमन भरी गर्मी में विद्युत आपूर्ति के धूप छांव वाली खेल मे 10 घंटा विद्युत मिलना दिवास्वप्न से कम नहीं लगता है।

आखिर ऐसा क्यों होता है

विभाग से मिली जानकारी के अनुसार हिरणपुर पावर स्टेशन से और दो सब स्टेशन को विद्युत आपूर्ति की जाती है, यानी कुल 3 पावर स्टेशन शामिल है,
इसमें हिरणपुर ,रानीकोला ,और रांगा पावर स्टेशन, जिसके लिए कुल कम से कम 18 मेगावाट विद्युत की आवश्यकता है, लेकिन इस गर्मी में भी विद्युत की आपूर्ति महज चार से छह मेगावाट की हो पाती है, यहां जानकर आश्चर्य होगा कि सिर्फ पिकओवर टाइम में हिरणपुर को चाहिए 12 मेगावाट लेकिन यहां चार -छह मेगावाट में तीन -तीन पावर स्टेशन को विद्युत आपूर्ति की जा रही है , अगर आपूर्ति की रशियो देखें तो किसी दिन 4- 5 और 6 मेगावाट तो कभी-कभी 8 मेगावाट विद्युत पावर स्टेशन को मिल पाती है। यहां उल्लेखनीय है कि सिर्फ रांगा पावर स्टेशन को चार से पांच मेगावाट विद्युत की आवश्यकता है, ऐसे में आमजन की समस्या अंगद के पैर की तरह बरसों से जमा हुआ है लेकिन इसकी शुधी और पहल करने वाले ना ही स्थानीय सांसद ,विधायक या सरकार आई है, आए भी तो क्यों उनकी दुनिया ही अलग है विद्युत काम आती है और कब जाती है उन्हें इनकी खबर ही नहीं रहती ऐसो आराम की जिंदगी में आमजन की समस्या इनके नजर से कोसो दूर है। क्योंकि यह समस्या पावर स्टेशन बनने से पहले की थी और आज भी बरकरार है लेकिन पहला पावर बढ़ाने की आज तक किसी ने नहीं की है, फलस्वरुप आमजन राम भरोसे भीषण गर्मी को झेल रहा है।

क्या कहते हैं विद्युत विभाग हिरणपुर के जेई

विद्युत विभाग हिरणपुर के जेई दिनेश सोरेन से पूछने पर एक ही रटा रटाया बाद बीते कई दिनों से पावर मिल काम मिलने के कारण समस्या उत्पन्न हो रही है। लेकिन बार-बार पावर कट होने के सवाल पर अपना टेक्निकल प्रॉब्लम को रखते हुए कह गए पावर चेंज करते समय ऐसा अक्सर होता है, यहां उल्लेखनीय है कि जानकारी के अनुसार काफी दिनों से पावर स्टेशन का रिले जल चुका है जिसके कारण पावर चेंज करते समय अक्सर पावर कट हो जाता है लेकिन विभाग इस सवाल पर रिले ठीक होने की बात कह गए।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!