भारतीय महिला किसी से कम नहीं, निसात आलम।
सतनाम सिंह
पाकुड़: पाकुड़ सीट से कांग्रेस प्रत्याशी निसात आलम रविवार को पाकुड़ स्थित कांग्रेस जिला कार्यालय पहुंची। कांग्रेस जिलाध्यक्ष श्रीकुमार सरकार के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ता व समर्थकों ने उनका भव्य स्वागत किया। टिकट मिलने के बाद पहली बार पाकुड़ पहुंचीं हैं। निसात झारखंड सरकार के पूर्व मंत्री तथा वर्तमान विधायक आलमगीर आलम की पत्नी हैं। पाकुड़ से कांग्रेस प्रत्याशी निशात आलम ने कहा कि पाकुड़ विधानसभा क्षेत्र की जनता के आशीर्वाद से उन्हें कांग्रेस ने अपना उम्मीदवार बनाया है । प्रदेश व केंद्रीय नेतृत्व को धन्यवाद देते हुए उन्होंने दावा कि पाकुड़ विधानसभा में फिर से कांग्रेस की जीत होगी । झारखंड में इंडिया गठबंधन की फिर से सरकार बनेगी। उन्होंने कहा कि अपने सुहाग के ऊपर जब भी संकट आता है तो सबसे पहले उनकी पत्नी ही खड़ी रहती है। पाकुड़ विधानसभा क्षेत्र में अब महिलाओं को उनका दुख दर्द सुनने के लिये मैं मैदान में आ गई हूं। निसात ने यह भी कहा कि पति सह पूर्व मंत्री आलमगीर आलम के अधूरी कार्य कों पूरा करेगी।







