सतनाम सिंह
पाकुड़: पाकुड़ जिला के वरिष्ठ पत्रकार और बिरसा टाइम्स के ब्यूरो चीफ गणेश झा के अचानक हुए निधन पर कांग्रेस ने शोक जताया है।जिला कांग्रेस कार्यालय में 1 मिनट का मौन धारण कर दिवंगत पत्रकार गणेश को श्रद्धांजलि दी गई।जिला अध्यक्ष श्रीकुमार सरकार ने कहा कि खबर बेहद चौंकानेवाला और स्तब्ध करनेवाला है। गणेश झा का स्वभाव बेहद शांत, सरल, मृदुभाषी था। वो एक कर्तव्यनिष्ठ पत्रकार थे। उनका असमय जाना पत्रकारिता जगत के लिए बड़ा नुकसान है।इस दुख की घड़ी में हमारी पूरी संवेदनाएं परिवार के साथ है। प्रखंड अध्यक्ष मांसारुल हक ने कहा कि गणेश झा का निधन ऐसे होगा इसकी कल्पना नही की जा सकती है। दिवंगत आत्मा की शांति के लिए वह कामना करते हैं।जिला उपाध्यक्ष गुलाम अहमद उर्फ बोकुल ने कहा कि पत्रकारिता जगत के लिए गणेश झा का जाना बड़ा नुकसान है।कांग्रेस पार्टी की संवेदनाएं उनके परिवार के साथ है।मौके पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष श्रीकुमार सरकार, उपाध्यक्ष सह विधायक प्रतिनिधि गुलाम अहमद, प्रखंड अध्यक्ष मांसारुल हक, प्रवक्ता मुख्तार हुसैन, सचिन समीनुल इस्लाम, कोषाध्यक्ष असद हुसैन, अल्पसंख्यक अध्यक्ष शाहीन परवेज, नवीन कुमार सिंह, आसिफ इकबाल,रामविलास महतो, मोहम्मद साकिर हुसैन, अनारूल शेख, पलाश शेख, मनीरूल हक, मोहम्मद एदिल शेख, आफारूल शेख, मिथुन मरांडी, कमरुल शेख, होबी सेख, मंसूर शेख, आबिद अंसारी ने भी शोक जताया है।






