Search

April 26, 2026 2:33 am

ईडी के दबाव से कांग्रेस को डर नहीं, जनता निसात आलम को देगी समर्थन

राजकुमार भगत

पाकुड़। मंगलवार को शहरकोल स्थित सिद्धार्थ मैरिज हॉल में कांग्रेस की बूथ स्तरीय विशेष बैठक आयोजित की गई। बैठक में पाकुड़ विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस प्रत्याशी निसात आलम के समर्थन में प्रदेश कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेताओं ने शिरकत की। मुख्य अतिथि के रूप में झारखंड कांग्रेस प्रभारी गुलाम अहमद मीर, प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश, और पूर्व प्रदेश अध्यक्ष राकेश ठाकुर ने कार्यक्रम में हिस्सा लिया। स्थानीय कार्यकर्ताओं ने इन नेताओं का फूल-मालाओं से भव्य स्वागत किया। इस अवसर पर प्रदेश महासचिव तनवीर आलम सहित बड़ी संख्या में बूथ स्तरीय कार्यकर्ता उपस्थित रहे। बैठक में कांग्रेस और झामुमो के जिला अध्यक्ष, बी. सरकार और श्याम यादव, पार्टी प्रखंड अध्यक्ष और अन्य कार्यकर्ताओं ने निसात आलम की जीत के लिए एकजुट होकर काम करने का संकल्प लिया। नेताओं ने कार्यकर्ताओं से कहा कि विरोधी दल को जवाब देने के लिए हर बूथ स्तर पर दिन-रात मेहनत करें। एक-एक घर जाकर जनता को सरकार की उपलब्धियां बताएं और कांग्रेस गठबंधन के लिए समर्थन जुटाएं। कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं ने ईडी की कार्रवाइयों पर सवाल उठाते हुए भाजपा पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ईडी के दबाव में डरने वाली नहीं है, क्योंकि जनता सच्चाई जानती है। नेताओं ने कार्यकर्ताओं से अपने-अपने क्षेत्रों में राज्य सरकार की कल्याणकारी योजनाओं के लाभ और उपलब्धियों को साझा करने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की गठबंधन सरकार लोगों के लिए है और लोगों के साथ खड़ी है। बैठक के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जनता से निसात आलम को भारी मतों से विजयी बनाने के लिए सहयोग मांगा।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!