Search

September 20, 2026 1:41 pm

कांग्रेस प्रदेश महासचिव उदय लखमानी ने हेमंत सोरेन को दी बधाई और शुभकामनाएं।

राजकुमार भगत

पाकुड़ । मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को झारखंड मुक्ति मोर्चा के केंद्रीय अध्यक्ष बनाए जाने पर कांग्रेस प्रदेश महासचिव-सह-साहेबगंज प्रभारी उदय लखमानी ने राज्य के मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन को हृदय से बधाई और शुभकामनाएं दी है। कांग्रेस प्रदेश महासचिव उदय लखमानी ने कहा कि झारखंड मुक्ति मोर्चा पूरे झारखंड में एक नई ऊर्जा के साथ काम करेगी। आगे उन्होंने झारखंड मुक्ति मोर्चा के 13 वां महाअधिवेशन के द्वारा वक्फ संशोधन विधेयक को झारखंड में लागू नहीं करने का प्रस्ताव पारित किए जाने पर झारखंड मुक्ति मोर्चा पार्टी के संरक्षक गुरुजी शिबू सोरेन, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन सहित कांग्रेस पार्टी एवं जेएमएम पार्टी के सभी सांसद विधायक और वरिष्ठ नेताओं सहित सभी कार्यकर्ताओं का आभार प्रकट किया और कहा कि झारखंड मे भाजपा की तानाशाही नहीं चलेगी। भाजपा सरकार ने लोकसभा और राज्यसभा से वक्फ संशोधन विधेयक पास कर राष्ट्रपति का भी मोहर लगवाने में भले ही कामयाब हो गया हो । मगर झारखंड में नया वक्फ संशोधन विधेयक लागू नहीं करने का झारखंड मुक्ति मोर्चा एवं कांग्रेस इंडिया गठबंधन के सभी नेताओं ने जो संकल्प लिया है । उक्त बातें कांग्रेस प्रदेश महासचिव उदय लखमानी ने कहीं।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!