अब्दुल अंसारी
पाकुड़िया प्रखंड अंतर्गत महुलपहाड़ी गांव में झारखंड कांग्रेस प्रदेश सचिव देवीलाल मुर्मू ने बुधवार को दिव्यांग, गरीब, वृद्ध महिला पुरुषों के बीच ठंढ से बचाव हेतु दर्जनों लोगों को निःशुल्क कंबल का वितरण किया। कांग्रेस प्रदेश सचिव देवीलाल मुर्मू ने कहा कि ठंड इन दिनों बहुत अधिक है। बढ़ते ठंड और शीतलहरी को देखते हुए प्राथमिकता के अनुसार जरूरतमंदों को तत्काल कंबल उपलब्ध कराया गया। आगे कहा कि मानव सेवा सबसे बड़ा सेवा के उद्देश्य के तहत ऐसी छोटी-छोटी कोशिश करेंगे तो शायद इस ठंड में जरूरतमंदों को इसका लाभ मिले। वहीं महिलाओं एवं बुजुर्गों ने खुशी जाहिर करते हुए सभी ने प्रदेश सचिव को आशीर्वाद भी दिया कम्बल पाकर सभी बुजुर्ग, असहाय लोगो के चेहरे में खुशी देखी गई। वही मौके प्रखंड सचिव कमाल अंसारी, उपाध्यक्ष नकुल राय, जगन्नाथ बेसरा,बैरनास मरांडी, साहेब मुर्मू,जोजन मुर्मू, शांति हेंब्रम,मैरी टुडू,मालोती किस्कू सहित अन्य ग्रामीण एवं लाभार्थी उपस्थित थे।