Search

June 30, 2026 3:57 am

सेवानिवृत्त हुए शिक्षा विभाग के कनीय अभियंता सीतानाथ सरकार, भावभीनी विदाई में याद किए गए योगदान

पाकुड़: शिक्षा विभाग के कनीय अभियंता सीतानाथ सरकार के सेवानिवृत्त होने पर प्रखंड संसाधन केंद्र में सोमवार को भव्य विदाई समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान शिक्षा विभाग के अधिकारियों, शिक्षकों और कर्मचारियों ने उन्हें अंगवस्त्र, माला और स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया और उनके सुखद, स्वस्थ एवं समृद्ध भविष्य की कामना की। सीतानाथ सरकार वर्ष 2006 में शिक्षा विभाग से जुड़े थे। करीब 20 वर्षों की सेवा अवधि के दौरान उन्होंने विभाग में पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन किया। समारोह में उपस्थित अधिकारियों और सहयोगियों ने उनके कार्यकाल को याद करते हुए कहा कि उनका सरल स्वभाव, कर्तव्यनिष्ठा और मिलनसार व्यवहार हमेशा प्रेरणा देता रहेगा।
विदाई समारोह में वक्ताओं ने कहा कि शिक्षा विभाग में सीतानाथ सरकार का योगदान लंबे समय तक याद किया जाएगा। उन्होंने अपने सेवाकाल में विभागीय कार्यों को बेहतर तरीके से पूरा करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। मौके पर प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी सुमिता मरांडी, असित भट्टाचार्य, गणेश भगत, उज्ज्वल ओझा, बर्नाड हांसदा, वरुण भगत समेत शिक्षा विभाग के कई अधिकारी, शिक्षक और कर्मचारी मौजूद थे। समारोह का माहौल भावुक रहा और सभी ने सीतानाथ सरकार के नए जीवन की शुभकामनाएं दीं।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!