Search

May 3, 2026 2:04 pm

महेशपूर में रसोइया संघ की बैठक, सरकार से मानदेय की मांग।

एस कुमार

महेशपूर प्रखंड मुख्यालय स्थित प्राथमिक विद्यालय परिसर में शनिवार को एआईसीसीटीयू से संबंध में झारखंड राज्य विद्यालय रसोइया संघ इकाई महेशपूर की मासिक बैठक हुई. जिसकी अध्यक्षता मोसोदी हेम्ब्रम व संचालन सचिव रानी किस्कू ने किया. बैठक में पिछले बैठक की समीक्षा किया गया. बैठक में मुख्य रूप संघ के राज्य उपाध्यक्ष सह प्रभारी कॉमरेड भुण्डा बास्की शामिल हुए. बैठक में विद्यालयों में कार्यरत रसोइया कर्मी की हालत गंभीर पर संघ चिंता व्यक्त किया. साथ ही संघ के राज्य उपाध्यक्ष सह प्रभारी कॉमरेड भुण्डा बास्की ने कहा कि अपनीं ही सरकार में हम लोगों भीख मांगना पड़े, यह बहुत ही चिंताजनक बात है. आज बैठक के माध्यम से झारखंड के मुख्यमंत्री एवं शिक्षा मंत्री से आग्रह करता हूँ कि अविलम्ब रसोइया कर्मी के हुए, वार्ता पर सकरात्मक कदम लिया जाय, नहीं तो फिर अपनी ही सरकार के विरोध लड़ाई तेज करना पड़ेगा. जो चरणबद्ध तरीके से चलाने का निर्णय लिया गया. उन्होंने कहा कि 6 अगस्त को राज्य कमेटी की बैठक रांची में हुई थी. उसी दिन निर्णय लिया गया कि आगामी दिनांक 23 अगस्त से राजभवन रांची के समक्ष अनिश्चित कालीन महाधरना क्रार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा. वहीं संघ के प्रखंड अध्यक्ष मोसोदी हेम्ब्रम ने कहा कि सरकार का वादा देखते- देखते पॉंच साल बीत चुका है, लेकिन हम रसोइया कर्मी के सवालों पर सरकार चुप्पी साधे हुई है. बैठक के माध्यम से सरकार को चेतावनी देती हूँ कि अविलम्ब रसोइया कर्मी के साथ हुई, समझौते को लागू किया जाय. अन्यथा रसोइया संघ की आंदोलन यथावत चलती रहेगी. कहा कि हम सब रसोइया बहनें सरकार के महत्वाकांक्षी मध्याह्न भोजन योजना में बीस सालों से सुचारू रूप से विद्यालयों में कार्य करते आ रहें हैं, इसके बाद भी हम सब रसोइया बहनों को विगत चार महीने से मानदेय नहीं मिला है. मानदेय नहीं मिलने से जिले के तमाम रसोइया बहनों की दयनीय स्थिति बहुत ही बुरी हुई है. जीवन यापन करने में बहुत ही कठिनाई का समना करना पड़ता है. सरकार जानते हैं कि इस योजना में काम करने वाली महिला रसोइया गरीब विधवा असहाय लाचार कमजोर एवं सबसे निचले पायदान के परिवारों से रखा गया है. इसलिए इस पर सरकार को ध्यान देने की जरूरत है. आज संघ बैठक के माध्यम से सरकार का ध्यान आकृष्ट करना चाहते हैं कि रसोइया कर्मी की विगत चार माह की मानदेय एक मुश्त में जल्द से जल्द निर्गत करवाने का प्रयास करें. मौके पर सुशांति हेम्ब्रम, होपन कुड़ी हेम्ब्रम, सुशीला हेम्ब्रम, नाजिरा बेगम, सावित्री देवी, मीमा खातुन, पारूली माल, सिमोली माल, लील टुडू, मंजू देवी, फुलमुनी टुडू, कांतुना टुडू, बंसती हांसदा, बालेश्वरी सोरेन, एमेली टुडू, प्रोमिला मरांडी सहित अन्य उपस्थित थीं

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!