Search

May 12, 2026 4:11 am

भाजपा के झूट पर कोर्ट का तमाचा,सत्य की हुई जीत,जिला परिषद अध्यक्ष।

पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की जमानत पर जिला परिषद अध्यक्ष ने कहा की भाजपा का अहंकार टूट कर चकनाचूर हो गया।

सतनाम सिंह

प्रवर्तन निदेशालय के आरोप झेल रहे व पिछले कई माह से जेल में बंद झारखंड मुक्ति मोर्चा के नेता व पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को शुक्रवार अदालत से बेल मिलने की खुशी जाहिर करते हुए उक्त बातें जिला परिषद अध्यक्ष जुली खिस्टोमुनि हेंब्रम ने मिठाइयां बांटकर पटाखे फोड़ कर एक विशेष भेंट में कही । बताते चले कि हेमंत की जमानत पर जिला परिषद अध्यक्ष ने कहा की अखिरकार सत्य की जीत हुई है भाजपा का अहंकार टूट गया है,झूट फरेब की सारी कहानी खुल कर जनता के सामने आ गई है,जिला परिषद अध्यक्ष ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार का चाल चरित्र से पूरा देश वाकिफ हो चुका है । जिला परिषद अध्यक्ष ने आगे कहा कि हेमंत सोरेन इस राज्य ही नही बल्कि पूरे देश में आदिवासी के चेहते व चर्चित नेता है एवं उनकी भारतीय राजनीति में बढ़ते कद से घबरा कर मोदी सरकार ने उन पर झूठे आरोप लगाकर अपने नियंत्रण में लिए गए केंद्रीय एजेंसी के माध्यम से फँसाने का काम किया है लेकिन न्यायालय पर उनको व पूरे दल को भरोसा है एवं आने वाले समय में पाक साफ होकर बाहर निकलेंगे एवं पुनः आदिवासी हितों का झंडा बुलंद करेंगे।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!