बंगाल से आये ढाकिया दल द्वारा की गई मनमोहक प्रस्तुति
राहुल दास
हिरणपुर (पाकुड): बुधवार अपरान्ह डांगापाड़ा स्थित वैष्णवी दुर्गा पूजा समिति के द्वारा देवी दुर्गा की प्रतिमा विसर्जन की गई। जिसमें हजारो की संख्या में महिला पुरुषों ने भाग लिया। भारी बारिश के बावजूद इस विसर्जन में लोग हर्षोल्लास के साथ डटे रहे। जहाँ लोगो ने एक दूसरे को गुलाल लगाकर खुशी जाहिर किया। इस दौरान बंगाल के बर्धवान से आये महिलाओ की ढाकिया दल काफी आकर्षण का केंद्र बिंदु रहा , जहां कलाकारों ने परम्परागत बादययन्त्र को बजाते हुए नृत्य किया। वही टेका बेंड महेशपुर द्वारा बादययन्त्र से काफी सुंदर प्रस्तुति की। विसर्जन के दौरान रास्ते मे लोगो ने देवी माँ की जयकारा करते हुए पूरा वातावरण भक्तिमय बना दिया। इसके बाद पोखरा घाट में देवी माँ की विसर्जन के बाद भव्य रूप से आतिशबाजी हुई। इस अवसर पर पूजा कमिटी के मोहनलाल भगत , ओम भारती , संतोष सेन , सपन सेन , आनन्द भंडारी आदि उपस्थित थे।






