Search

May 9, 2026 10:13 am

देवदूत बन मरीज की जान बचाने वाले डॉक्टर को सीएस ने पुष्प गुच्छ देकर किया सम्मानित।

एस कुमार

सीएस पाकुड़ सर्जन मंटू टेकरीवाल शुक्रवार को महेशपुर सामुदायिक स्वास्थ्य पहुँचकर मीडिया ब्रीफिंग की. वही सीएस श्री टेकरीवाल ने सीएचसी महेशपुर के डॉक्टर सुशील कुमार के द्वारा बीते गुरुवार को ओपीडी के दौरान एक हृदय गति रुक जाने के मरीज को सीपीआर देकर जान बचाने को लेकर डॉक्टर सुशील कुमार को पुष्प गुच्छ देकर सम्मानित किया गया. वही सीएस ने बताया डॉक्टर सुशील कुमार ओपीडी में मरीज का इलाज कर रहे हैं थे. इसी दौरन युवक लाइन में खड़ा था. और अचानक गिरते ही हृदय गति रुक गई. जिसके बाद डॉक्टर सुशील कुमार ने मौके पर ही सीपीआर देकर उसकी जान बचा ली. उसके बाद डॉक्टर ने ऑक्सीजन देकर उसका इलाज किया. बताया कि जब डॉक्टर सुशील कुमार ने युवक की जान बचाई थी. उस समय यदि किसी ने देखा भी होगा तब भी विश्वास नहीं हुआ होगा कि इस तरह से किसी का जान बचाया जा सकता है. यह टेक्नोलॉजी मेडिकल साइंस का कमाल है. जो डॉक्टर सुशील कुमार ने कम संसाधन से सीपीआर कर युवक की जान बचाने का काम किया. सीएस ने टीवी, मलेरिया, डायरिया जैसे कई बीमारियों को लेकर स्वास्थ्य कर्मियों को जानकारी देते हुए कई दिशा निर्देश दिये. मौके पर पर डीएमओ के.के. सिंह डीटीओ एहतेशाममुद्दीन शेख, डॉक्टर सुशील कुमार, डॉक्टर पंकज बिराजी, डॉक्टर अपूर्व, डॉक्टर प्रद्युमन कुमार, मनीष कुमार, राजेश रंजन सहित अन्य मौजूद थे।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!