Search

April 29, 2026 2:45 am

सीएसपी कर्मी ने 52 महिलाओं को लगाया लाखों का चूना।

इंडसइंड बैंक के सीएसपी कर्मी की धोखाधड़ी का मामला आया सामने, पीड़ित महिलाएं राशि रिकवरी की कर रही मांग।

एस कुमार

महेशपुर अंचल क्षेत्र के रघुनाथपुर गांव में इंडसइंड बैंक सीएसपी कर्मी द्वारा धोखाधारी कर फर्जी ढंग से ऋण देने और फिर अंगुठा लगाकर लाखों की निकासी करने का मामला प्रकाश में आया है. जिसको लेकर दर्जनों पीड़ित महिलाओं ने उक्त सीएसपी पहूँचकर विरोध प्रकट कर राशी रिकवरी की मांग की. जानकारी के अनुसार रघुनाथपुर गांव में इंडसइंड बैंक के सीएसपी कर्मी आबेदा बीबी अपने बेटे तकशीम उर्फ पिंकू शेख के साथ मिलकर एसकेएस फाइनांस बैंक कर्मी से गुप्तगू करके पहले गांव के ही कुलशूम बीबी, जुलेखा बीबी, सुमित्रा देवी, सोमिति टुडू सहित 52 महिलाओं को प्रलोभन देकर एक से दो लाख का ऋण स्वीकृति किया, फिर सीएसपी संचालक ने घर- घर जाकर ऋण जांच व गिफ्ट देने और रिटर्न करने की बात कहकर टीप स्कैन कर सभी महिलाओं के खाते में रखे पैसों की अवैध तरीके से निकासी कर ली. जब इसकी भनक महिलाओं को लगी तो, इंडसइंड बैंक सीएसपी कर्मी अपने परिवार बच्चों के साथ घर व सीएसपी में तालाबंदी कर फरार हो गया था।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!