Search

September 20, 2026 4:16 am

सीएसपी संचालक पर खाताधारक से जालसाजी, मारपीट और छेड़खानी का आरोप, सात नामजद व दर्जनभर अज्ञात पर प्राथमिकी दर्ज

पाकुड़: पाकुड़ जिले के मालपहाड़ी ओपी क्षेत्र के पिरलीपुर गांव में सीएसपी संचालक द्वारा खाताधारक महिला के साथ जालसाजी, मारपीट और छेड़खानी का मामला सामने आया है। पीड़िता पिंकी दासी पति रामलाल राजवंशी, निवासी पिरलीपुर, ने थाने में आवेदन देकर आरोप लगाया है कि सीएसपी संचालक ने उसके बैंक खाते से 7400 रुपए की अवैध निकासी कर ली।पिंकी दासी का आरोप है कि जब उसने इस संबंध में विरोध जताया, तो आरोपी उदय रविदास (पिता – साधीन रविदास) व अन्य छह नामजद तथा 10 से 12 अज्ञात लोगों ने मिलकर उसके साथ गाली-गलौज की, मारपीट की और छेड़खानी भी की। पीड़िता के अनुसार, यह पूरा कृत्य एक साजिश के तहत किया गया है।मामले की गंभीरता को देखते हुए मालपहाड़ी ओपी की पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 126(2)/115(2)/74/76/316(5)/318(3)/351(2)/3(5) के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली है। फिलहाल पुलिस सभी नामजद एवं अज्ञात आरोपियों की तलाश में जुट गई है और मामले की गहन जांच की जा रही है।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!