एस कुमार
Also Read: खरना के साथ शुरू हुआ 36 घंटे का निर्जला व्रत
स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर डीएवी स्कूल में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया. डीएवी स्कूल के कार्यक्रम का उद्धघाटन विद्यालय के प्रिंसिपल डॉ. एसएन सिंह, भाजपा नेता रामचन्द्र साह उर्फ नरेन साह सहित अन्य अतिथियों ने संयुक्त रूप से दीप जलाकर कार्यक्रम का उद्घघाटन किया. कार्यक्रम में नन्हे मुन्ने बच्चों ने देशभक्ति गीतों पर प्रस्तुति देकर दर्शकों का मन मोह लिया. साथ ही अतिथियों के हाथों बच्चों को पुरस्कृत किया गया. मौके पर एसडीपीओ विजय कुमार, थाना प्रभारी सन्नी सुप्रभात, भाजपा नेता रामचन्द्र साहा उर्फ नरेन साहा, बमबम यादव, प्रिंसिपल डॉ. एसएन सिंह, राजीव कुमार, विकास सिंह, अरुण रंजन चौबे, कुलदीप उपाध्याय सहित अन्य मौजूद थे.






