Search

May 5, 2026 3:36 am

“तिथि भोजन” का आयोजन: 900 से अधिक स्कूलों में बच्चों ने मनाया जन्मदिन।

उपायुक्त की पहल से हुआ सफल आयोजन।

पाकुड़ जिले में प्रधानमंत्री पोषण शक्ति निर्माण योजना के तहत जिला के मध्याह्न भोजन संचालित विद्यालयों में तिथि भोजन का आयोजन किया गया। उपायुक्त मनीष कुमार की पहल पर जिला के 900 से अधिक विद्यालयों में पहली बार जन्मोत्सव सह तिथि भोजन का आयोजन किया गया। इस अवसर पर बच्चों को पौष्टिक भोजन परोसा गया, जिसमें पुरी, बुंदिया, मिक्स सब्जी, सलाद, दाल, अंडा, मिठाई, चिकन और केला शामिल था। उपायुक्त ने कहा कि तिथि भोजन का उद्देश्य बच्चों को स्कूल की ओर आकर्षित करना है और इसमें कोई भी प्रबुद्ध जन या जनप्रतिनिधि अपने जन्मदिन, वैवाहिक वर्षगांठ या त्योहारों पर आयोजित करवा सकते हैं। उन्होंने सभी शिक्षकों, अभिभावकों, शिक्षा विभाग की टीम और जनप्रतिनिधियों को सफल आयोजन के लिए बधाई दी।

img 20250520 wa00134739911053135775013

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!