Search

August 15, 2026 10:54 am

डीसी व एसपी ने सड़क सुरक्षा को लेकर जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना।

राजकुमार भगत

रविवार को समाहरणालय परिसर में उपायुक्त मनीष कुमार एवं पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार ने जिले में सड़क दुघर्टना से बचाव को लेकर जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। डीसी ने कहा कि जागरूकता रथ जिले के विभिन्न प्रखंडों में भ्रमण कर सड़क सुरक्षा के आयामों को जन-जन तक पहुंचाने का काम करेगा। जिले के विभिन्न शैक्षणिक संस्थानो में कई तरह की प्रतियोगिताएं आयोजित कर सड़क सुरक्षा जागरुकता अभियान चलाया जा रहा है। इसके अलावा सड़कों पर चलने वाले वाहन, चालक एवं आम राहगीरों को भी सड़क सुरक्षा नियमों की जानकारी देकर जागरूक करने पर विशेष फोकस किया जायेगा। इस क्रम में परिवहन विभाग, ट्रैफिक पुलिस, शिक्षा विभाग, स्वास्थ विभाग, विभिन सरकारी एवं गैर सरकारी संगठनों की भागीदारी से सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करने के लिए लोगों को प्रेरित करने का काम एवं सड़कों में होने वाले हादसों को कम करने के लिए परस्पर भागीदारी से प्रयास करेंगे। इस अवसर पर जिला परिवहन पदाधिकारी सहित कई अन्य मौजूद थे।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!