Search

June 17, 2026 11:25 pm

जाम की समस्या से मुक्ति दिलाने तथा शहरी सौंदर्यीकरण के लिए डीसी व एसपी ने स्थल निरीक्षण कर दिया आदेश।

राजकुमार भगत

उपायुक्त मनीष कुमार व पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार ने बाजार समिति, पुराना डीसी मोड़, बस स्टैंड मोड़, रानी ज्योतिर्मय स्टेडियम का निरीक्षण किया। बाजार समिति निरीक्षण के दौरान कहा कि बाजार समिति के चारों ओर बाउंड्री वॉल करने का निर्देश दिया।
उपायुक्त व पुलिस अधीक्षक ने निरीक्षण के दौरान कहा कि बस स्टैंड मोड़, पुराना डीसी मोड़ के पास जाम की समस्या है जिसके निराकरण को लेकर पथ निर्माण विभाग के अधिकारियों तथा ट्रैफिक पुलिस को आवश्यक दिशा-निर्देश दिया।
वहीं रानी ज्योतिर्मय स्टेडियम के मुख्य समारोह स्थल का चौड़ीकरण एवं सौंदर्यीकरण करने का निर्देश दिया।

img 20241129 wa00153328963148889249224

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!