Search

April 27, 2026 2:03 pm

डीसी ने की सड़क सुरक्षा समिति की बैठक कर दिया आवश्यक दिशा निर्देश

सतनाम सिंह

पाकुड़। समाहरणालय स्थित सभागार में उपायुक्त मृत्युंजय कुमार बरणवाल ने शनिवार को सड़क सुरक्षा समिति की बैठक की बैठक मे उपायुक्त ने कहा कि जिला में प्रायः देखा जा रहा है कि हेलमेट एवं सीट बेल्ट का उपयोग वाहन चालक नहीं कर रहे हैं । जिससे सड़क दुर्घटनाओं में आए दिन इजाफा हो रहे है और मृत्यु दर भी बढ़ रही है। 18 वर्ष से कम उम्र के बच्चों के द्वारा बाईक एवं अन्य वाहन के विरुद्ध जांच अभियान तेजी से चलाने हेतु पुलिस एवं परिवहन विभाग को सख्त निर्देश दिया गया। उपायुक्त ने कहा कि विद्यालय स्तर पर 18 वर्ष से कम उम्र के विद्यार्थियों को मोटर वाहन अधिनियम से संबंधित सभी जानकारी देकर जागरूक करें। जिला के सभी कार्यालय में कार्यालय में कार्य करने वाले सभी कर्मियों को हेलमेट पहनकर ही घर से कार्यालय आने का निर्देश दिया गया। ऐसा करने से आम लोगों में भी हेलमेट पहनने को लेकर जागरुकता आएगी । इसका उल्लंघन करते हुए पकड़े जाने पर उनके के ऊपर मोटर वाहन अधिनियम अंतर्गत दंड की राशि वसूली की जाएगी। राष्ट्रीय उच्च पथ विभाग एवं राजकीय पथ निर्माण विभाग को भी निर्देश दिया गया कि जितने भी ब्लाइंड कर्व एवं सभी एक्सीडेंट एरियाज एवं सभी स्कूल जो मुख्य सड़क या अन्य जगह पर है वहा का स्थलीय निरीक्षण कर जरूरत अनुसार स्पीड ब्रेकर लगाने एवं रोड पर पेड़ पौधे झाड़ी आ गई उसे तुरंत कटवाया जाए जिससे कि सड़क दुर्घटना होने की संभावना को भी कम की जाए।सभी प्रखण्डों में लगातार जांच अभियान चलाकर बढ़ती सड़क दुर्घटना पर अंकुश लगाने का निर्देश दिया गया। जिला सड़क सुरक्षा प्रबंधक के द्वारा सड़क दुर्घटना के एनालिसिस कर बताया गया की जनवरी 2023 से अक्टूबर 2023 तक 62 सड़क दुर्घटना हुआ जिसमें 56 लोगों की मृत्यु हुई जिसमें सबसे ज्यादा दो पहिया वाहन चालको की मृत्यु हुई है । उपायुक्त ने इस मृत्यु दर पर बहुत ही खेद व्यक्त करते हुए इसमें कमी लाने हेतु जिला के सभी संबंधित विभाग के पदाधिकारी को निर्देश दिया । घायल व्यक्तियों को सहायता करने तथा सुनहरा घंटा में अस्पताल पहुंचाने में सहायता करने वाले नेक व्यक्तियों को प्रोत्साहित करते हुए 5000 रुपये का नगद पुरस्कार एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान करने की योजना लागू की गई है ।मौके पर पुलिस अधीक्षक, अपर समाहर्ता, अनुमंडल पदाधिकारी, जिला परिवहन पदाधिकारी, मुख्यालय डीएसपी, पाकुड़ एवं महेशपुर एसडीपीओ, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी, सभी अंचलाधिकारी, सभी थाना प्रभारी एवं जिला सड़क सुरक्षा प्रबंधन एवं एसएमपीओ समेत अन्य उपस्थित थे।

IMG 20231111 WA0028

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!