Search

July 31, 2026 3:20 am

सत्य, सद्भाव और समरसता का संदेश, डीसी मनीष कुमार ने विजयादशमी पर दी जिलेवासियों को शुभकामनाएं।

पाकुड़। उपायुक्त मनीष कुमार ने विजयादशमी (दशहरा) के अवसर पर जिलेवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि विजयादशमी असत्य पर सत्य, अन्याय पर न्याय और बुराई पर अच्छाई की विजय का प्रतीक पर्व है, जो हमें जीवन में सदैव धर्म, सत्य और सदाचार के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है। उपायुक्त ने जिलेवासियों से अपील की कि वे इस पर्व को शांति, सौहार्द और भाईचारे के साथ मनाएं तथा सामाजिक समरसता बनाए रखने में सक्रिय योगदान दें। उन्होंने कहा कि विजयादशमी का यह पावन पर्व जिले के विकास और प्रगति की दिशा में नई ऊर्जा और सकारात्मक सोच प्रदान करेगा। साथ ही उपायुक्त श्री मनीष कुमार ने सभी नागरिकों से पर्व के दौरान सुरक्षा और विधि-व्यवस्था का पालन करने का अनुरोध किया, ताकि हर व्यक्ति आनंदपूर्वक इस पर्व का उत्सव मना सके।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!