Search

October 26, 2026 3:38 pm

शिक्षा विभाग द्वारा संचालित विभिन्न कार्यक्रमों की प्रगति का डीसी ने की समीक्षा।

सतनाम सिंह

उपायुक्त मृत्युंजय कुमार बरणवाल ने शुक्रवार को शिक्षा विभाग से जुड़े विभिन्न पदाधिकारियों के साथ बैठक कर शिक्षा विभाग के कार्यों की समीक्षा की। समाहरणालय के सभाकक्ष में आयोजित इस बैठक में उपायुक्त ने ई- विद्या वाहिनी में शिक्षकों एवं छात्रों की उपस्थिति, एमडीएम, यू डायस, कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों आदि की समीक्षा करते हुए कई निर्देश दिए।

न्यूनतम छात्र-छात्राएं उपस्थिति वाले 95 विद्यालय

उपायुक्त मृत्युंजय कुमार बरणवाल के द्वारा 95 न्यूनतम छात्र-छात्राएं उपस्थिति वाले विद्यालय की विस्तृत समीक्षा की गई। इन विद्यालयों में उपस्थिति बढ़ाने के संबंध में निर्देश दिया गया कि इनमें अभिभावक- शिक्षक बैठक एवं विद्यालय प्रबंधन समिति की बैठक प्रत्येक माह अनिवार्य रूप से आयोजन करें। उपायुक्त ने यह भी निर्देश दिया कि इन विद्यालय में जो छात्र-छात्राएं नियमित रूप से विद्यालय नहीं आ रहे है, उनको चिन्हित कर उनके अभिभावक से संपर्क किया जाय एवं उनके अनुपस्थित रहने के कारणों की पहचान कर उपस्थिति सुनिश्चित करने के लिए वांछित कार्रवाई की जाय।

उपायुक्त ने यू- डायस प्लस 2023-24 की समीक्षा

उपायुक्त महोदय को अवगत कराया गया कि यू- डायस कार्य में वर्तमान में जिले की रैंकिंग राज्य में 4 है। उपायुक्त ने निर्देश दिया कि राज्य स्तर से प्राप्त निर्देश के आलोक में त्रुटिरहित यू- डायस का कार्य निर्धारित समय- सीमा के अंदर पूर्ण करें। कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय के समीक्षा के क्रम में निर्देशित किया कि विद्यालय की आवश्यकता के अनुरूप प्रतिवेदन तैयार कर आज ही उपस्थापित करें। उपायुक्त ने कहा कि सभी स्कूलों में नियमित रूप से पर्याप्त मात्रा में मध्यान भोजन का संचालन किया जाए एवं मध्यान भोजन में जो खाद्य सामग्री छात्र- छात्राओं को दी जाती है। उसका निरंतर निरीक्षण संबंधित पदाधिकारी के द्वारा किया जाएगा। आगे उपायुक्त ने कहा कि सरकार के द्वारा विद्यालय स्तर पर चलाई जा रही सारी योजनाओं का लाभ छात्र-छात्राओं को मिले, इसके लिए शिक्षा विभाग के सभी कर्मी सजगता के साथ कार्य करें। इस बैठक में जिला शिक्षा पदाधिकारी सह जिला शिक्षा अधीक्षक श्री नयन कुमार, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी राहुल कुमार, एडीपीओ जयेंद्र मिश्रा, एसएमपीओ पवन कुमार, सभी प्रखंडों के बीईईओ एवं बीपीओ समेत अन्य उपस्थित थे।

img 20240315 wa00313423656579383319811
img 20240315 wa00306508607316056289189

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!