राजकुमार भगत
पाकुड़ गंधाईपुर गाँव मे कुछ दिन पहले आग के चपेट मे लगभग 30 से ज्यादा घर जलक़र राख हो गया उन सभी परिवार के, कपड़े, वर्तन, घर का पूरा समान जल गया |उन सभी परिवार क़ो सहायता की अति अवश्यकता है |उसी मनोकामना के साथ मदद के लिए इंसानियत फाउंडेशन के एक्टिव सदस्यों के साथ गंधाईपुर जाकर हालचाल पूछे और सभी परिवार क़ो 1000 रु नगद राशि दिया गया एवं इंसानियत फाउंडेशन के सदस्यों ने कहा की ईद के पहले हमलोग सुखा राशन देकर मदद पहुंचायेंगे मौक़े पर मेहबूब आलम, केबलू, सानाउल, फरजन, असिकुल,जियाउल,बानिज शेख मौजूद रहा है |






