Search

September 27, 2026 3:07 pm

विधायक से शिक्षकों का शिष्टमंडल मिला, एम ए सी पी के तहत प्रोन्नति की मांग की।

महेशपुर विधायक प्रो स्टीफन मरांडी ने शनिवार को अपने पाकुड़िया स्थित आवास पर एम ए सी पी मोर्चा के प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों से मुलाकात की। इस दौरान, सेवानिवृत प्रधानाध्यापक बैजनाथ सिंह की अगुवाई में शिक्षकों के शिष्टमंडल ने अन्य सरकारी कर्मचारियों की तरह राज्य स्तरीय शिक्षकों के लिए भी एम ए सी पी के तहत 10, 20 और 30 वर्षों के बीच तीन प्रोन्नति की मांग की। विधायक प्रो मरांडी ने आश्वासन दिया कि शिक्षकों की इन मांगों को विधानसभा पटल पर रखा जाएगा। इस मौके पर मु अबुल हुसैन, मु कुतुबुद्दीन सहित अन्य सेवानिवृत शिक्षक भी मौजूद थे।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!