Search

April 24, 2026 11:15 pm

उपायुक्त व अपर समाहर्ता ने किया आपदा मित्रों के 11 दिवसीय प्रशिक्षण का शुभारंभ।

राजकुमार भगत

आपदा मित्रों का 11 दिवसीय प्रशिक्षण 16 दिसंबर से प्रारंभ किया गया। जिले में कुल 61 लोगों को आपदा से निपटने तथा प्राथमिक समाधान से संबंधित प्रशिक्षण दिया जा रहा है। जिला प्रशासन द्वारा सूचना भवन स्थित सभागार में आपदा मित्रों का 11 दिवसीय प्रशिक्षण कराया जा रहा है। इसी कड़ी में उपायुक्त मनीष कुमार, अपर समाहर्ता जेम्स सुरीन, विशेष कार्य पदाधिकारी त्रिभूवन कुमार सिंह, एसडीआरएफ के टीम ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कार्यक्रम के दौरान उपायुक्त मनीष कुमार ने प्रशिक्षुओं को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह प्रशिक्षण जिला प्रशासन द्वारा आयोजित कराया गया जा रहा है, आप सभी प्रशिक्षु विपदा के समय धैर्य रखते लोगों को बचाने का उपाय सीखें तथा आम जनों तक इसका प्रचार-प्रसार करें। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन आप सभी प्रशिक्षुओं से यह अपेक्षा करता है कि आपदा से संबंधित प्रशिक्षण प्राप्त कर आप जिला प्रशासन एवं जिलेवासियों की मदद करेंगे। जिला प्रशासन द्वारा सभी प्रशिक्षुओं को ड्रेस आपदा किट एवं प्रशस्ति पत्र भी उपलब्ध कराया जाएगा। उन्होंने बताया कि कई मौकों पर जलाशय में डूबने या आग लगने या अग्निशामक यंत्र को ना खोल पाने आदि की समस्या से जान जाती रही है, परंतु आपदा मित्रों के प्रशिक्षण का उद्देश्य यही है कि आप सभी ऐसी किसी भी परिस्थिति में सक्षम हो कि लोगों की जान बचा सके। साथ ही कहा कि सीपीआर की पद्धति भी अवश्य सीखें ताकि समय रहते किसी की जान बच सके।

img 20241216 wa00082531911198157770663

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!