Search

April 27, 2026 12:00 pm

उपायुक्त व पुलिस अधीक्षक ने शहर के विभिन्न छठ घाटों का किया निरीक्षण

घाटों पर पर्याप्त रोशनी, बैरीकेडिंग, साफ सफाई, गोताखोर, लाइफ जैकेट एंबुलेंस आदि की समीक्षा कर दिए आवश्यक दिशा निर्देश

सतनाम सिंह

शनिवार को उपायुक्त मनीष कुमार व पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार ने आस्था का महापर्व छठ पूजा को लेकर शहर के विभिन्न छठ घाटों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के क्रम में उपायुक्त व पुलिस अधीक्षक समेत अन्य अधिकारियों ने काली भसान, टीन बंग्ला पोखर, शीतला मंदिर पोखर, बागतीपाड़ा, श्मसान काली तल्ला मंदिर काली पूजा पहुंच कर घाटों की स्थिति का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उपायुक्त व पुलिस अधीक्षक ने बताया गया कि घाटों के अवलोकन दौरान विशेष रुप से सुरक्षा व्यवस्था, साफ-सफाई सहित आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा से जुड़ी अन्य व्यवस्थाओं को तंदुरूस्त रखने का निर्देश संलग्न पदाधिकारियों को दिया गया है। उन्होंने बताया कि यदि घाटों पर पानी की गहराई अधिक है, तो सुरक्षित स्थान तक बैरिकेडिंग करने, घाट तक आने वाले रास्तों समेत सभी घाटों पर रोशनी की पर्याप्त व्यवस्था करने, व्रती जन के लिए चेंजिंग स्थल सहित शौचालय सुविधा, पीने का पानी रखने का निर्देश दिया गया है।उन्होंने कहा कि प्रशासन द्वारा घाटों पर सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने को लेकर भी निर्देशित किया गया है, ताकि कहीं से भी कोई अप्रिय सूचना प्राप्त ना हो तथा जिलावासी हर्षोल्लास व रीति-रिवाज के साथ लोक आस्था के पर्व को मना सकें।

img 20241026 wa00203728724295627449506

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!