Search

October 3, 2026 9:12 am

आधार कार्ड केवाईसी अपडेट के लिए कैंप लगाने की मांग पर उपायुक्त ने दिया आश्वासन।

राजकुमार भगत

दुर्गा सोरेन सेना के जिला अध्यक्ष एवं सामाजिक कार्यकर्त्ता उज्जवल भगत ने उपायुक्त मनीष कुमार से मिलकर प्रत्येक मोहल्ले में आधार कार्ड केवाईसी के लिए कैंप लगाने की मांग की है। उन्होंने बताया कि केवाईसी लिंक नहीं होने की वजह से गरीबों को राशन लेने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। उपायुक्त मनीष कुमार ने आश्वासन दिया है कि बहुत जल्द पाकुड़ नगर परिषद क्षेत्र में कैंप लगाई जाएगी और आँखों के रेटिना की स्कैन व्यवस्था भी की जाएगी। उन्होंने कहा कि किसी भी सही उपभोक्ता को राशन वितरण बंद नहीं किया जाएगा और उन्हें राशन पूरी मिलेगी। उज्जवल भगत ने बताया कि उपायुक्त ने कहा है कि इस संबंध में कोई भी अफवाह न फैलाएं और सभी को राशन में मिलेगी। बहुत जल्द ही मोहल्ले मोहल्ले में आधार कार्ड केवाईसी अपडेट कैंप लगाई जाएगी।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!