Search

September 28, 2026 9:10 am

उपायुक्त ने धान अधिप्राप्ति को लेकर वर्चुअल समीक्षा बैठक की

10 फरवरी तक सभी लैम्प्स में 60 हजार क्विंटल हो धान अधिप्राप्त: उपायुक्त।

राजकुमार भगत

उपायुक्त मनीष कुमार ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से मंगलवार को धान अधिप्राप्ति को लेकर समीक्षा बैठक की। इस दौरान उपायुक्त ने सुयोग्य किसानों से धान की खरीददारी करने का निर्देश दिया। वहीं उन्होंने संबंधित प्रखंडों के सभी प्रखंड सहकारिता पदाधिकारी, प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी, लैम्पस के अध्यक्ष एवं सचिव को जिले में अधिक से अधिक किसानों का निबंधन करने का निर्देश दिया गया। उपायुक्त ने तोड़ाई राईस मील एवं बड़हरवा राइस मील को सीएमआर ससमय नहीं देने के कारण शोकॉज करने का निर्देश दिया गया। उपायुक्त ने 10 फरवरी तक सभी लैम्प्स में 60 हजार क्विंटल धान अधिप्राप्त करने का निर्देश दिया। साथ ही डीएसओ व डीसीओ को आलुबेड़ा लैंप्स, चेगाडांगा लैंप्स, दादपुर लैंप्स, कानीझारा लैंप्स,मदनमोहनपुर लैंप्स, पृथ्वीनगर लैंप्स की जांच करने का निर्देश दिया।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!