Search

June 19, 2026 2:51 pm

जनता दरबार में उपायुक्त ने सुनी आमजनों की समस्या

बजरंग पंडित

पाकुड़।समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में उपायुक्त मृत्युंजय कुमार बरणवाल ने शुक्रवार को जनता दरबार के माध्यम से आमजनों की समस्याएं सुनी। जनता दरबार में जिले के शहरी तथा ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों ने अपनी समस्याओं से उपायुक्त महोदय को अवगत कराया। उपायुक्त ने उपस्थित लोगों से एक-एक कर उनकी समस्याएं सुनी. साथ ही संज्ञान में आए हुए शिकायतों की जांच कराते हुए जल्द से जल्द समाधान करने की बात कही। उपायुक्त महोदय ने संबंधित विभाग के अधिकारियों को उनका समाधान करने को लेकर निर्देशित किया. सभी आवेदनों की भौतिक जांच करते हुए उसका समाधान जल्द से जल्द करने को लेकर आदेश दिया। उपायुक्त ने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई करते हुए प्रतिपुष्टि उपायुक्त कार्यालय को समर्पित करें। जिससे शिकायत के रूप में मिले आवेदन का समाधान जल्द किया जा सके। उपायुक्त ने कहा कि आमजन की सुनवाई में कोई कोताही न बरती जाए और इसे प्राथमिकता से लिया जाए। जनता दरबार में भूमि संरक्षण विभाग, नगर परिषद से संबंधित मामले से संबंधित मामले एवं विभिन्न आवेदन शिकायत के रूप में प्राप्त हुए।मौके पर जिला जनसंपर्क पदाधिकारी डॉ0 चंदन, कार्यपालक दंडाधिकारी रश्मि कांति सहित अन्य उपस्थित थे।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!