Search

August 9, 2026 6:35 pm

विकसित कृषि संकल्प अभियान का आयोजन, किसानों को दी गई खेती की नवीन तकनीक।

कृषि विज्ञान केंद्र महेशपुर, आत्मा, कृषि विभाग व विभिन्न सहकारी विभागों द्वारा संयुक्त रूप से सोमवार को भारत सरकार की महत्वाकांक्षी योजना विकसित कृषि संकल्प अभियान का आयोजन किया गया. जिसमें प्रखंड के दो टीमों द्वारा कुल छह गांव अभूआ, नारायणगढ़, ख़ूरीडीह, चांदपुर, सीतारामपुर, देवीनगर में आयोजित की गई. कार्यक्रम में भारी संख्या में किसानों ने हिस्सा ली. इस अवसर पर आईसीएआर के वरीय वैज्ञानिक डॉ. आरएस पान उपस्थित हुए. वही किसानों को पोषण सुरक्षा के तहत सब्जी की खेती करने के लिया प्रेरित की गई. उन्होंने अभूआ में उपस्थित 60 किसानों को स्वर्ण मुकुट प्रभेद का बोदी बीज, सोयाबीन बीज, फ्रेंचबीन बीज, सेम सहित अन्य बीजों का वितरण किया गया. साथ ही कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक डॉ. विनोद कुमार ने धान की खेती, प्राकृतिक खेती, बीजोपचार, जमीन के अनुसार धान के विभिन्न प्रभेद का चयन, खरीफ फसलों का उचित प्रबंधन, खरपतवार नियंत्रण, कृषि यंत्रों का उपयोग से संबंधित विस्तृत जानकारी दी गई. किसानों को ऊपरी जमीन के लिए दलहन एवं तेलहन फसल जैसे अरहर एवं मूंगफली की खेती, मध्यम ऊंचाई की जमीन के लिए कम अवधि में तैयार होने वाली धान की उच्च गुणवत्ता एवं अधिक उपज देने वाली प्रजातियों जैसे सहभागी, ललाट, नवीन की खेती, मकई का फसल लगाने एवं निचली जमीन के लिए स्वर्णा एवं राजेंद्र मंसूरी धान लगाने की सलाह दी गई. मौके पर कृषि विज्ञान केंद्र के वरीय वैज्ञानिक सह प्रधान डॉ. संजय कुमार, डॉ. करुणा शंकर, आत्मा के सहायक तकनीकी प्रबंधक शांतनु कुमार शील, अभिजीत शील, अलोका बागे, अभियंता सुरेंद्र मुंडा, राहुल भट्टाचार्य सहित अन्य मौजूद थे.

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!