Search

August 21, 2026 10:25 am

डिजिटल बिरसा कृषि जागरूकता रथ रवाना, गांव-गांव पहुंचकर किसानों को बताएगा आधुनिक खेती के गुर

पाकुड़। किसानों को आधुनिक कृषि तकनीकों और सरकारी योजनाओं की जानकारी देने के उद्देश्य से बुधवार को समाहरणालय परिसर से डिजिटल बिरसा कृषि जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। उप विकास आयुक्त अरविन्द कुमार लाल, विशेष कार्य पदाधिकारी अमित कुमार और जिला कृषि पदाधिकारी मृत्युंजय कुमार ने रथ को रवाना किया। अगले 15 दिनों तक यह रथ जिले के विभिन्न प्रखंडों और पंचायतों में पहुंचकर किसानों को वैज्ञानिक खेती, जैविक कृषि, मृदा स्वास्थ्य, जल संरक्षण, फसल विविधीकरण, कृषि यंत्रीकरण, बागवानी, पशुपालन सहित विभागीय योजनाओं की जानकारी देगा। अधिकारियों ने बताया कि अभियान के दौरान किसानों को योजनाओं का लाभ लेने की प्रक्रिया, तकनीकी मार्गदर्शन और विशेषज्ञों से संवाद का अवसर भी मिलेगा। अधिकारियों ने कर्मियों को निर्देश दिया कि अधिक से अधिक किसानों तक अभियान का लाभ पहुंचाया जाए।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!