Search

December 16, 2025 12:05 pm

बैठक में झामूमो स्थापना दिवस को ऐतिहासिक बनाने को ले चर्चा

राहुल दास

हिरणपुर (पाकुड़ ) : झामूमो की बैठक शुक्रवार को हिरणपुर स्थित सरकारी मवेशी हाट परिसर में हुई । बैठक में 26 जनवरी गणतंत्र दिवस , दो फरवरी झामूमो स्थापना दिवस व सदस्यता अभियान को लेकर चर्चा की गई। बैठक में काफी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे । बैठक में 26 जनवरी गणतंत्र दिवस को धूमधाम से मनाने का निर्णय लिया गया। वही दो फरवरी पार्टी की स्थापना दिवस को ऐतिहासिक बनाने को लेकर गहन रूप से चर्चा व तैयारी की गई। बैठक में पार्टी के जिला संयोजक मंडली प्रमुख अजीजुल इस्लाम ने उपस्थित कार्यकर्ताओ को विस्तार पूर्वक बताया गया की गणतंत्र दिवस , झामूमो स्थापना दिवस व सदस्यता अभियान को किस तरह सफल बनाना है। इसको लेकर कार्यकर्ताओ को टिप्स दिया गया। उन्होंने कहा कि झारखंड स्थपना दिवस को केवल सफल नही,बल्कि ऐतिहासिक बनाना है। इसके लिए सभी कार्यकर्ताओं को समारोह में शामिल होना है। अपने -अपने स्तर से सभी कार्यकर्ता अधिक से अधिक लोग को समारोह में शामिल करने के लिए अपनी जिम्मेदारी को ले। साथ ही कहा कि स्थापना दिवस को लेकर सभी कार्यकर्ता अभी से तैयारी शरू कर दे। जिला अध्यक्ष श्याम यादव व उपाध्यक्ष समद अली ने सदस्यता अभियान को लेकर जानकारी देते हुए बताया कि कार्यकर्ता के बदौलत ही पार्टी पूरे झारखंड में मजबूती के साथ स्थापित हुआ है। पार्टी की सदस्यता अभियान पूरे निष्ठा के साथ किया जाना है। राज्य के हेमन्त सोरेन की सरकार विकासमूलक व कल्याणकारी योजनाओं को धरातल में लाई है। जिससे आमलोगों को काफी लाभ मिल रहा है।इस अवसर पर प्रखंड अध्यक्ष इसहाक अंसारी , हबीबुर रहमान,मुसलोदिन अंसारी, निशा शबनम हांसदा गनी मोमिन,रहीम अंसारी , विकास साहा,सुनील टुडू , विकास रविदास आदि कार्यकर्ता मुख्य रूप से उपस्थित थे।

Also Read: E-paper 05-11-2025

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर