Search

September 14, 2026 4:54 pm

किसानों के बीच धान के बीज का वितरण।

अब्दुल अंसारी

पाकुड़िया प्रखंड मुख्यालय स्थित लेम्प्स गोदाम में गुरुवार को किसानों के बीच धान के बीज का वितरण किया गया। वितरण कार्य का शुभारंभ प्रखंड प्रमुख कालिदास मरांडी, बीस सूत्री प्रखंड अध्यक्ष मोतीलाल हांसदा, उप प्रमुख अर्चना देवी, सांसद प्रतिनिधि खुर्शीद आलम और झामुमो प्रखंड उपाध्यक्ष मंजर आलम ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया।

अनुदानित दर पर बीज वितरण

जिला कृषि विभाग द्वारा पाकुड़िया लेम्प्स को 250 क्विंटल बीज उपलब्ध कराया गया है। किसानों को अनुदानित 19.50 रुपये प्रति किलो के दर से धान का बीज वितरित किया जा रहा है। प्रखंड प्रमुख और अन्य जनप्रतिनिधियों ने कहा कि राज्य सरकार किसानों के विकास के लिए हर संभव सहयोग कर रही है।

किसानों की प्रतिक्रिया

किसानों ने बताया कि वे बीते कई वर्षों से लेम्प्स से ही धान की बीज लेते आ रहे हैं और इससे उपज भी अच्छी होती है। इस वर्ष भी समय पर बीज उपलब्ध होने से खेती कार्य में काफी सहयोग मिलेगा। मौके पर लेम्प्स सचिव और प्रखंड के विभिन्न गांवों से आए किसान मौजूद थे।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!