Search

April 17, 2026 3:34 am

धान अधिप्राप्ति को लेकर जिला सहकारिता पदाधिकारी ने दी अहम निर्देश

किसानों की सुविधा के लिए लैंप्स सचिवों को निर्देश, जागरूकता अभियान तेज़ करने पर जोर

सतनाम सिंह

पाकुड़: पाकुड़ समाहरणालय स्थित सहकारिता विभाग के कार्यालय में जिला सहकारिता पदाधिकारी चंद्रजीत खलको की अध्यक्षता में वर्ष 2024-25 के धान अधिप्राप्ति कार्य को लेकर चयनित लैंप्स (लार्ज एरिया मल्टीपर्पज सोसाइटी) के सदस्य सचिवों के साथ महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक का मुख्य उद्देश्य धान अधिप्राप्ति प्रक्रिया को सुचारू और पारदर्शी बनाना था। श्री खलको ने सभी सदस्य सचिवों को निर्देश दिया कि धान अधिप्राप्ति कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही न हो। उन्होंने कहा कि सभी लैंप्स समय पर खुलें ताकि किसानों को अपने धान को संबंधित लैंप्स में बेचने में किसी प्रकार की कठिनाई न हो।उन्होंने जानकारी दी कि सरकार ने इस वर्ष धान का समर्थन मूल्य ₹2400 प्रति क्विंटल तय किया है, जिसे सीधे किसानों के बैंक खातों में हस्तांतरित किया जाएगा। साथ ही उन्होंने सभी सदस्य सचिवों को अधिक से अधिक किसानों को जागरूक करने और उनके पंजीकरण की प्रक्रिया को सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।धान अधिप्राप्ति कार्य 15 दिसंबर 2024 से शुरू किया जाएगा। इस दौरान किसानों को अपने जरूरी कागजात के साथ पंजीकरण कराने की अपील की गई।बैठक में पाकुड़िया प्रखंड बीसीओ मनोज कुमार, हिरणपुर बीसीओ मोहन कुमार, पाकुड़ बीसीओ प्रमोद कुमार, श्रीरामपुर लैंप्स सदस्य सचिव परमेन रविदास सहित सभी चयनित लैंप्स के सदस्य सचिव उपस्थित थे।

धान अधिप्राप्ति के लिए तैयार रहें
श्री खलको ने यह भी कहा कि सभी लैंप्स सदस्य सचिव अपने क्षेत्र में किसानों को धान बेचने की प्रक्रिया के बारे में जागरूक करें और सभी को समय पर जानकारी दें। सरकार के इस प्रयास का उद्देश्य किसानों को उनकी उपज का उचित मूल्य दिलाना है।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!