Search

April 25, 2026 3:11 am

जिला निर्वाचन पदाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने मतगणना केन्द्र का किया निरीक्षण

तैयारियों की समीक्षा कर दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

सतनाम सिंह

झारखंड विधानसभा चुनाव के तहत 23 नवंबर 2024 को मतगणना होनी है। बाजार समिति पाकुड़ में मतगणना केंद्र बनाया गया है। इसी क्रम में जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त मनीष कुमार एवं पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार ने मतगणना स्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने मतगणना हॉल एवं उसके आसपास प्रकाश की समुचित व्यवस्था करने एवं आवश्यकतानुरूप बैरिकेडिंग किए जाने, मतगणना टेबल पर आवश्यक सामग्री उपलब्ध कराने सहित अन्य सुविधा सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया। मतगणना स्थल पर सुरक्षा एवं विधि व्यवस्था संधारण की समीक्षा कर पदाधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिया गया। साथ ही मतगणना के दिन कार्यरत कर्मियों के लिए फूड पैकेट, पीने का पानी, ईवीएम मशीन सील करने की व्यवस्था आदि को समय से सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। साथ ही पार्किंग व्यवस्था, मीडिया गैलरी के आसपास सा़फ सफाई करने का निर्देश दिया।

img 20241121 wa0013104149745001266751

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!