Search

April 29, 2026 1:26 am

ईवीएम वेयर हाउस का जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त ने किया निरीक्षण।

राजकुमार भगत

जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने ईवीएम वेयर हाउस के विधि व्यवस्था से संबंधित आवश्यक पहलुओं की जांच की। ईवीएम वेयर हाउस की सुरक्षा व्यवस्था की जानकारी उप निर्वाचन पदाधिकारी श्री मोहन लाल मरांडी से लिया। उन्होंने वहां रखे ईवीएम मशीन, सीसीटीवी कैमरे एवं अन्य उपकरणों की स्थिति तथा रख – रखाव का जायजा लिया। उल्लेखनीय हो कि, जिला निर्वाचन पदाधिकारी को प्रत्येक माह वेयर हाउस की स्थिति का निरीक्षण करना होता है एवं रखरखाव एवं तकनीकी उपकरणों की स्थिति से संबंधित रिपोर्ट मंत्रिमंडल निर्वाचन विभाग को समर्पित करना होता है।
इसी संबंध में जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त ने निरीक्षण करते हुए उप निर्वाचन पदाधिकारी को आवश्यक दिशा- निर्देश दिया तथा प्रतिवेदन मंत्रिमंडल निर्वाचन विभाग को भेजने का निर्देश दिया। मौके पर जिला आपूर्ति पदाधिकारी अभिषेक सिंह, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी राहुल कुमार एवं विभिन्न राजनीतिक दल के प्रतिनिधि उपस्थित थे।

img 20241009 wa00116194741349701071765

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!